भरसोली के पौराणिक देवालय मंदिर में भगवान धुव्र महाराज का विस्तार से किया गया वर्णन।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे के भरसोली में पौराणिक देवालय मंदिर में चल रहे षष्टम दिवस के श्री लिंग पुराण कथा में भगवान ध्रुव महाराज का विस्तार से वर्णन किया गया। श्री लिंग पुराण कथा में व्यास नन्दा बल्लभ पंत द्वारा शिव के महिमा का गुणगान किया तथा भगवान ध्रुव महिमा में प्रकाश डाला। अपने कर्मों के आधार पर उन्हें सप्त मंडल में स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य यजमान के रुप में हीरा सिंह बंगारी उनकी धर्मपत्नी किरन देवी द्वारा परिवार सहित विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर महेन्द्र सिंह बंगारी, कैलाश ढौडियाल, नवीन सिंह बंगारी, पान सिंह देशवाल, बचें सिंह बंगारी, राजेन्द्र सिंह बंगारी, प्रताप सिंह डंगवाल, गणेश चन्द्र भिरकनी, हीरा सिंह बंगारी, खुशाल सिंह बंगारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल


















