भरसोली के पौराणिक देवालय मंदिर में श्री लिंग पुराण कथा विशाल भंडारे के साथ हुई संपन्न।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे के भरसोली में पौराणिक देवालय मंदिर में चल रहे साप्ताहिक श्री लिंग पुराण यज्ञ विशाल भंडारे के साथ आज सम्पन्न हो गया है। श्री लिंग पुराण कथा में व्यास नन्दा बल्लभ पंत द्वारा भगवान शिव की विभिन्न रुपों का गुणगान किया गया। मुख्य यजमान के रुप में हीरा सिंह बंगारी, कुन्दन सिंह मेहता, दुर्गा सिंह मेहरा, बचे सिंह बंगारी द्वारा स्व. पत्नी सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

अंत में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कैलाश ढौडियाल, नवीन सिंह बंगारी, पान सिंह देशवाल, शंकर दत्त भिरकनी, प्रताप सिंह डंगवाल, गणेश चन्द्र भिरकनी, खुशाल सिंह बंगारी आदि मौजूद रहे। अंत में संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी ने सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!