विधायक सल्ट महेश जीना व पुत्र एडवोकेट करन जीना ने स्याल्दे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुंगरी में किया मतदान।

भिकियासैंण। सल्ट के विधायक महेश जीना व उनके पुत्र एडवोकेट करन जीना ने विकासखंड स्याल्दे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुंगरी में मतदान किया। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिए लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट दिया है। अब केन्द्र में मोदी सरकार व प्रदेश में धामी सरकार पूरे देश मे जोर-शोर से सैंकड़ो योजनाओं को क्रियान्वित किया है। इससे पूर्व श्रावण मास के सोमवार पर पत्नी अंजू जीना व पुत्र करन जीना द्वारा पौराणिक नीलेश्वर महादेव मंदिर भिकियासैंण में पूजा – अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






























