दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत व भाजपा नेता कैलाश पंत ने अलग-अलग बूथ में किया मतदान।

भिकियासैंण। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे खंड विकास भिकियासैंण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरमोली में श्रम बोर्ड सलाहकार अध्यक्ष राज्य दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने अपने मत का प्रयोग कर प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा सभी मतदाताओं को निष्पक्ष भाव व निडर होकर मतदान करना चाहिए। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय लौकोट मे अपने मत का प्रयोग कर कहा कि भाजपा सरकार गाँव की सरकार बनाने जा रही है, निश्चित ही भाजपा के पक्ष में मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






























