राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि 30 सितंबर।
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने आवश्यक जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पूर्व दशम, दशमोत्तर, एससी-एसटी, दिव्यांग, ओबीसी ईबीसी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल खोला गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। इस परीक्षा में जो छात्र-छात्राएं अहर्ता रखते हों, वे 30 सितम्बर तक आवेदन कर लें।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

























