धारड़ के ग्राम प्रधान बने पूरन चंद्र पंत, 2 प्रत्याशियों को मात देकर ग्राम वासियों का किया आभार व्यक्त।

भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम धारड़ के पूरन चंद्र पंत ने 2 प्रत्याशियों को पराजित कर खुद प्रधान की कुर्सी में काबिज हो गए है। नव निर्वाचित प्रधान पंत ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, गाँव के विकास के लिए कोई भी कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। गाँव के विकास में जरुरत ही मेरी प्राथमिकता होगी। उनके ग्राम प्रधान बनने पर गाँव से लेकर दिल्ली देहात तक के लोग लगातार उन्हें बधाई देकर शुभकामनाएं दे रहे है।

प्रधान पंत का खुशमिजाज व मिलनसार होना ही गाँव के प्रधान बनने में काम आया। मालूम हों, ग्राम धारड़ में उनके विपक्ष में ललित कुमार व गीता पंत ने चुनाव लड़ा। बधाई देने वालों में पूर्व प्रधान मथुरा दत्त पंत, गंगा देवी, नवीन चन्द्र, ममता पंत, कृष्णानन्द पंत, महेश पंत, गुड्डू पंत, हरीश चन्द्र पपनै, चन्द्रशेखर पंत, जगदीश मठपाल, धीरज पंत, विनोद पंत, शिवदत्त पंत, भोला दत्त पंत, भवानी दत्त पंत, गोविन्द बल्लभ पपनै सहित आदि भारी संख्या में ग्रामवासी है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *