नगर पंचायत भिकियासैंण में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार।
भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के सभी क्षेत्रों में आज रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यहाँ ब्रहम कुमारी संस्थान भिकियासैंण में भी रक्षाबंधन त्यौहार मनाया गया। भाई बहन के अटूट प्यार और रक्षा के प्रतीक पर्व पर बहिनों ने अपने-अपने घरों में भाईयों को राखी बाँध कर उनकी स्वस्थ और लम्बी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर पुरोहितों ने जजमानों के घर और संस्थानों में जाकर रक्षा सूत्र बांधा और जनेऊ के साथ आशीर्वाद दिया। वहीं धर्म जागरण मंच के राष्ट्र रक्षा संकल्प अभियान की ओर से भेजे गए राष्ट्र रक्षा सूत्र मंच के कार्यकर्ताओं ने समाज में सभी को रक्षा सूत्र बांधे और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल
























