रागिनी आर्या बनी भीमताल की निर्विरोध कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख।

भीमताल (नैनीताल)। भूमियाधार क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनकर आई रागिनी आर्या भीमताल ब्लॉक की निर्विरोध कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बन गई है। वह भूमियाधार प्रथम से बीडीसी मेंबर का चुनाव जीती थी। उनके विरोध में सावित्री शर्मा ने नामांकन किया था और वापस ले लिया। लोगों ने कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बनने पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी है।

उन्होंने कहा, वह इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और साथ ही जो क्षेत्र में काम नहीं हुए हैं, उसको जल्दी ही प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका पहला काम क्षेत्र का विकास करना है, जिसके लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी।

मालूम हों, कि रागिनी आर्या सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक आर्या की धर्मपत्नी हैं। उधर ज्येष्ठ प्रमुख के लिए उमेश पलड़िया व चिराग बोरा चुनाव मैदान में हैं। इनके बीच दिलचस्प मुकाबला होगा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *