भिकियासैंण में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सतीश नैनवाल हुए विजयी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया है। यहां ब्लाक प्रमुख के पद पर रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई व भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सतीश नैनवाल ने जीत हासिल की है।

उन्होंने कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी दीपक करगेती को मात्र 2 मतों से पराजित किया। विजयी सतीश नैनवाल को 13 तथा दीपक करगेती को 11 मत हासिल हुए। विकासखंड भिकियासैंण सभागार में मतगणना के बाद आर. ओ. समीर प्रताप सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

परिणाम में ब्लॉक प्रमुख पद पर 24 मतों में से सतीश नैनवाल को 13 तथा दीपक करगेती को 11 मत मिले व ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर दिगम्बर सिंह ने जगत सिंह को 2 मतों से पराजित किया। दिगम्बर सिंह को 13 तथा जगत सिंह को 11 मत मिले। वहीं कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर किरन ने पूजा को दो मतों से पराजित किया। किरन को 13 तथा पूजा को 11 मत मिले। आर. ओ. ने तीनों विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित प्रमाण पत्र दिया।

हर चौराहे पर हुए स्वागत की एक झलक –

तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों का फूल-मालाओं से स्वागत कर जमकर आतिशबाजी की। साथ ही ब्लॉक से बाजार तक गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला। इस दौरान विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल, मंडल अध्यक्ष प्रेम रावत, पान सिंह मावड़ी, दरबान सिंह, भूपाल रौतेला, सुनील जोशी, बालमनाथ, पूर्व प्रमुख हिमानी नैनवाल, दिवान भंडारी, हरीश बौड़ाई, मदन मेहरा, उमेश नैनवाल, अक्षत नैनवाल, रमेश, जीवन सिंह, चन्दन नाथ गोस्वामी, प्रदीप लखचौरा, पूरन भाकुनी, कृपाल सिंह आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

चुनाव के दौरान सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, निरीक्षक भतरौंजखान, एसआई भिकियासैंण संजय जोशी आदि के नेतृत्व में 3 दर्जन से अधिक भारी संख्या में पुलिस बल सुबह से शाम मतगणना तक शान्ति व्यवस्था में तैनात रहा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *