मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जीते बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्षों को दी बधाई।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भाजपा के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों को बधाई दी गई है। राज्य में 12 जिला पंचायत के अध्यक्षों की घोषणा आज हुई, जिसमें से एक की सीट पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई है और बाकी 11 में से 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को बधाई दी है और कहा है कि यह उपलब्धि जनता के विश्वास, संगठन की शक्ति एवं सतत जन सेवा के संकल्प का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुखों को भी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *