अल्मोड़ा जनपद के पंचायत चुनाव में 7 सीटों पर भाजपा व 3 सीटों पर कांग्रेस हुई काबिज।

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के 11 ब्लॉकों में से दो ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख बन गए हैं। सल्ट में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है और सोमेश्वर में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। अब मुकाबला नौ ब्लॉकों में हैं। वहीं 11 ब्लॉकों में भाजपा ने 7 विकासखण्डों में जीत हासिल की हैं, जिनमें स्याल्दे ब्लॉक से मथुरा दत्त भाजपा से विजयी हुए, भैंसियाछाना ब्लॉक से नीमा आर्या भाजपा से विजयी हुई। हवालबाग ब्लॉक से हिमानी कुंडू भाजपा से विजयी हुई, चौखुटिया से चेतना नेगी भाजपा से विजयी हुई, लमगड़ा ब्लॉक से त्रिलोक रावत भाजपा से विजयी हुए, भिकियासैंण से सतीश नैनवाल भाजपा से विजयी हुए व ताकुला ब्लॉक से मीनाक्षी आर्या भाजपा से निर्विरोध विजयी हुई।

वहीं कांग्रेस को तीन ब्लॉकों में जीत मिली, जिनमें से धौलादेवी ब्लॉक से कांग्रेस की लीला बिष्ट, द्वाराहाट से कांग्रेस की आरती किरौला विजयी हुई और सल्ट ब्लॉक से कांग्रेस की कंचन रावत निर्विरोध विजयी हुई जबकि ताड़ीखेत ब्लॉक से बबली मेहरा निर्दलीय विजयी हुई जिसमें हवालबाग ब्लॉक में प्रमुख के 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें से बबीता भाकुनी : 8 व हिमानी कुंडू : 32 विजयी रहे।

भिकियासैंण से सतीश नैनवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख दिगम्बर सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख किरन
सल्ट से प्रमुख कंचन रावत निर्विरोध

भिकियासैंण में प्रमुख के तीन लोग चुनाव मैदान में थे, गीता देवी: 0, दीपक करगेती: 11, सतीश नैनवाल: 13 विजयी रहे। भैंसियाछाना में दो प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें से ‌सूरज कुमार: 5, नीमा आर्या: 16 विजयी रही। धौलादेवी प्रमुख में आशा नेगी: 7, चित्रलेखा सिंगवाल: 12, मीना भैसोड़ा: 12, तीसरे राउंड की काउंटिंग में वरीयता गणना से लीला विजयी रही। चौखुटिया प्रमुख में महेश लाल: 11, चेतना नेगी: 22 विजयी रही। लमगड़ा प्रमुख राधा बिष्ट: 12, विनीत बोरा: 9, त्रिलोक सिंह: 17 विजयी रहे। स्याल्दे भूपाल सिंह: 6 मथुरा दत्त: 30 विजयी रहे। द्वाराहाट प्रमुख कुंती फुलारा: 1, ममता भट्ट: 15, आरती: 23 विजयी रही। ताड़ीखेत प्रमुख रचना रावत: 13, विमला रावत: 6, बबली मेहरा: 21 विजयी रही। सल्ट प्रमुख कंचन रावत (निर्विरोध), ताकुला प्रमुख मीनाक्षी आर्या (निर्विरोध) ब्लॉकों में भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला है।

अल्मोड़ा जिले की 1160 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य की 391 सीट हैं। सल्ट और सोमेश्वर ब्लॉक में निर्विरोध चुनाव होने के बाद अब नौ ब्लॉकों में मुकाबला था। वहीं ‌इस त्रिस्तरीय चुनाव में अल्मोड़ा कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी, रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित कई अन्य बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *