राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में “संविधान की उद्देशिका” विषय पर व्याख्यान हुआ आयोजित।

शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत (अल्मोड़ा) में बोधिसत्व व्याख्यान माला साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत “संविधान की उद्देशिका” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक छत्र सिंह कठायत ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। व्याख्यान में संविधान की उद्देशिका विषय की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संविधान की आधारशिला, दर्शन, उद्देशिका के सिद्धांतों व महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा ने भी उद्देशिका के महत्व पर अपने विचार रखें।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. अनुपमा तिवारी, डॉ. सीमा प्रिया, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. वसुंधरा लस्पाल, डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडे, समस्त कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *