एबीवीपी मासी की नगर मंत्री बनी महिमा मेहता।
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मासी नगर (गाँव) की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में गीतांशु जोशी व राहुल बिष्ट द्वारा नवीन कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

घोषित नगर कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया —
1- नगर मंत्री – महिमा मेहता
2- नगर सहमंत्री – करन बिष्ट, करन सिंह
3- सोशल मीडिया संयोजक – योगेश बंगारी
4- सोशल मीडिया सह संयोजक – वीरेंद्र सिंह
5- नगर संयोजक (S.F.S.) – दीक्षा वर्मा
6- नगर सह संयोजक (S.F.S.) – मीना रावत
7- नगर संयोजक (S.F.D.) – मीनल आर्य
8- नगर सह संयोजक (S.F.D.) – निर्मला
9- नगर संयोजक (राष्ट्रीय कला मंच) – काजल
10- सह संयोजक (राष्ट्रीय कला मंच) – आशा आर्य
11- नगर संयोजक (खेलो भारत) – विद्या रावत
12- नगर सह संयोजक (खेलो भारत) – चंद्रा बिष्ट
13- नगर कार्यकारिणी सदस्य – रश्मि शर्मा, खुशी, कविता, मान्सी

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री एबीवीपी गीतांशु, प्रांत सह संयोजक खेलो भारत राहुल बिष्ट एवं आनंद नेगी ने छात्रों को संगठन की रीति-नीति व इतिहास से अवगत कराया। साथ ही सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गई।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














