मल्लीताल क्षेत्र की बिल्डिंग में भीषण आग, पुलिस-प्रशासन ने पाया काबू।
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक बिल्डिंग में आग लग गई, जिसे तत्परता से बुझाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन व फायर सर्विस, पुलिस, एयरफोर्स फायर टेंडर एवं अन्य बचाव दल की तत्परता से मल्लीताल क्षेत्र स्थित मोहनको चौराहे पर बिल्डिंग में लगी आग पर सफलता पूर्वक काबू पा लिया गया।
इस भीषण आग बुझाने की कार्यवाही में लोकल पुलिस फोर्स, फायर टीम, एयरफोर्स फायर टीम, भवाली, भीमताल, रामनगर, हल्द्वानी पुलिस सहित अन्य जनपदों से मंगाए गए अतिरिक्त फायर टेंडर भी सक्रिय रुप से लगे रहे।
मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा सहित अन्य अधिकारीगण भी राहत एवं बचाव कार्य में मौजूद रहे। आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














