ड्रग मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान।
नैनीताल। ड्रग मुक्त उत्तराखंड अभियान के अन्तर्गत नैनीताल पुलिस ने नशे के विरुद्ध जन जागरुकता अभियान चलाया।
इसके साथ ही देर रात तक पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 336 वाहनों का चालान किया, 7 वाहन सीज तथा 4 वाहनों के DL निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग मुक्त उत्तराखंड अभियान के अन्तर्गत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को जागरुक करने व अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस क्रम में जनपद पुलिस द्वारा तल्लीताल, बेतालघाट, कालाढूंगी, हल्द्वानी, मुखानी और बनभूलपुरा क्षेत्र में नशे के विरुद्ध जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों/युवाओं को जागरुक किया गया तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया। सभी से जीवन में कभी नशा न करने तथा अपने परिजनों और मित्रों को भी नशे के संबंध में जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी से अपील की गई कि अपने आस-पास किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा बीते दिवस देर रात तक वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चैकिंग के दौरान कुल 336 वाहनों के चालान कर 81,250 रु. जुर्माना किया गया। 7 वाहनों को सीज किया गया तथा 4 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की रिपोर्ट परिवहन विभाग को प्रेषित की गई।
नैनीताल पुलिस का अभियान निरंतर जारी है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














