हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम द्वारा वार्ड 37 में जन समस्या समाधान शिविर हुआ आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 37 हल्द्वानी में आयोजित जन समस्या समाधान शिविर में सैंकड़ो लोगों द्वारा विद्युत, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाईट, आधार कार्ड तथा राशन कार्ड से सम्बन्धित शिकायतें आई।

संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर अधिकांश समस्याओं का त्वरित निदान किया गया। वार्ड न. 37 की पार्षद विद्या देवी ने वार्ड न. के आंतरिक मार्गों के नवनिर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने तथा नई स्ट्रीट लाईट लगाने तथा लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की बात संबंधित अधिकारियों से की।

वहीं ज्योति नेत्रालय द्वारा लोगों के नेत्रों की निःशुल्क जांच कर औषधियां वितरित की गई। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *