थानाध्यक्ष देघाट ने स्कूल में क्लास चलाकर, जागरुकता का पढ़ाया पाठ।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के देघाट के स्कूलों में थानाध्यक्ष देघाट ने जागरुकता का पाठ पढ़ाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काॅलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गये है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना देघाट ने आज शुक्रवार को स्वयं राजकीय इण्टर कॉलेज स्याल्दे के स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अन्य स्कूली स्टॉफ को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी।

साथ ही बाल अपराध, महिलाओं से संबंधित अपराध, नए कानून, नशा मुक्त जीवन और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियां देकर जागरुक किया गया।

इसके अतिरिक्त उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर 1070 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *