थाना काठगोदाम व थाना बनभूलपुरा पुलिस की सक्रियता से तीन अपराधी गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने काठगोदाम क्षेत्र से एक चरस तस्कर को दबोचा, वहीं बनभूलपुरा पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया है।

1- काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई : चरस की तस्करी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार —
थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 31.08.2025 को थाना काठगोदाम मुख्य गेट से करीब 50-60 मीटर नरीमन की ओर एक व्यक्ति को 200.4 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त —
प्रकाश चंद्र भट्ट, पुत्र स्वर्गीय लोकमणि, निवासी देवलामल्ला, गौलापार, नैनीताल, जिसके विरुद्ध धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में —
1- उप निरीक्षक अरुण राणा
2- कांस्टेबल अशोक रावत
3- कांस्टेबल भानु प्रताप मौजूद रहे।

2- बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई : 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार —
प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 31.08.2025 को माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंट की तामील के तहत 2 वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त —
1- मो. अजीम उर्फ राजा, पुत्र जलील अहमद, निवासी साबरी मस्जिद के सामने वाली गली, बड़ी रोड, थाना बनभूलपुरा, उम्र 36 वर्ष
(सी.सी. नं. 4314/2023, मु.अ.स. 190/2023, धारा 13 जुआ अधिनियम)।
2- अशोक कुमार उर्फ जोजो, पुत्र सोहन लाल, निवासी स्वामी विहार, गौजाजाली उत्तर, बनभूलपुरा, उम्र 65 वर्ष
(सी.सी. नं. 216/2020, मु.क्र.स. 373/19, धारा 13 जुआ अधिनियम)।

पुलिस टीम में —
1- उप निरीक्षक मोनी टम्टा
2- कांस्टेबल मो. यासीन
3- कांस्टेबल लक्ष्मण राम मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *