फायर स्टेशन हल्द्वानी की तत्परता : गिरे पेड़ को हटाकर यातायात बहाल।

हल्द्वानी (नैनीताल)। आज दिनांक 01.09.2025 की प्रातः रुद्रपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास सड़क पर एक पेड़ अचानक गिर गया। इससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र, फायर स्टेशन हल्द्वानी से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वुडन कटर की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित तरीके से हटाया। तत्पर कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में सड़क को यातायात हेतु पूरी तरह खोल दिया गया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *