एसओजी व मुखानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थाना मुखानी पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

एसओजी प्रभारी हरपाल सिंह व थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान गुसाईपुर तिराहे, पूरनपुर रोड से अभियुक्त मोहम्मद असलम को 47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त —

मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद अशरफ, निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद, थाना सुंगढी, जिला पीलीभीत (उ.प्र.), हाल निवासी नूरी मस्जिद।

पुलिस टीम में —

1- उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद

2- कांस्टेबल सुनील आगरी

3- कांस्टेबल संतोष बिष्ट (एसओजी)

4- कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी)

5- कांस्टेबल अरुण राठौर (एसओजी) मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *