सलड़ी (हल्द्वानी–भीमताल मार्ग) पर कोइराला के पास सड़क हुई अवरुद्ध।

नैनीताल। लगातार हो रही वर्षा के कारण हल्द्वानी–भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास कोइराला क्षेत्र में सड़क पर मलबा आ गया है। मलबा आने से मार्ग पूर्णतः बाधित हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित है।

पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है और स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। यात्रियों से अपील की जाती है कि —

● अनावश्यक यात्रा से बचें।

● आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

● अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

किसी भी प्रकार की सहायता/अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें —

● आपातकालीन सेवा : 112

● नैनीताल पुलिस कंट्रोल रुम : 9411112979

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *