डाॅ. पंकज सिंह बने डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रभारी प्राचार्य, डाॅ. अरुण जोशी हुए सेवानिवृत्त।

हल्द्वानी (नैनीताल)। डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. पंकज सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बनाए गए हैं। सोमवार को निवर्तमान प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने उनको कार्यभार सौंप दिया है।

मालूम हों, कि डॉ. अरुण जोशी का 30 अगस्त को अंतिम कार्य दिवस था। उन्होंने कार्यभार सौंपने की सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर दी थी, लेकिन शासन से नए प्राचार्य का नाम तय नहीं हो पाने के चलते वह कार्यभार नहीं सौंप पा रहे थे।

फिलहाल शासन की ओर से कॉलेज में सबसे सीनियर फैकल्टी हड्डी रोग के एचओडी डॉ. पंकज सिंह को कार्यभार सौंपने के आदेश के तहत उन्होंने औपचारिक तौर पर प्राचार्य कार्यालय में उन्हें कार्यभार सौंप दिया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आपातकालीन विभाग को और सशक्त बनाने तथा रोगियों को त्वरित उपचार दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। नए प्रभारी प्राचार्य पंकज सिंह को समस्त स्टाॅफ ने बधाईयां दी है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *