देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 में नैनीताल पुलिस के दो जवानों की बड़ी उपलब्धि।
हेड कांस्टेबल रवि राणा और महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने जीता सिल्वर मेडल।
एसएसपी नैनीताल ने की सराहना, समस्त पुलिस परिवार की ओर से दी गई बधाई।
नैनीताल। देहरादून में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 में नैनीताल पुलिस के दो पुलिस कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में हेड कांस्टेबल रवि राणा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल एवं महिला फायरमैन अर्चना चौधरी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दोनों पुलिस कर्मियों को शानदार प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए उनकी सराहना की गई।
साथ ही, समस्त नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा भी दोनों पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल


















