स्याल्दे विकासखंड में कई मोटर मार्ग हुए बन्द।

स्याल्दे/भिकियासैंण। क्षेत्र में तेज मूसलाधार बारीश के चलते विकासखंड व तहसील मुख्यालय स्याल्दे को जोड़ने वाले सभी मोटर मार्ग बन्द है।

कल से हो रही तेज बारीश के चलते विकासखंड के मुख्य मोटर मार्ग जैनल-देघाट व नैल-बाजखेत देघाट रोड में कई जगह में भारी मलवा आने से वाहनों का संचालन बन्द हो गया है। वाहन जगह-जगह फसे है।

तहसील व विकासखंड स्याल्दे को जोड़ने वाली रोड सभी बन्द हो चुकी है, जिसमें मुख्य केदार-वल्मरा सड़क, बसई स्याल्दे मार्ग, सराईखेत-वल्मरा मार्ग, इकूखेत भाकूड़ा मोटर मार्ग, चचरोटी भाकूड़ा मार्ग सभी मार्गों का विकासखंड मुख्यालय से सम्पर्क टूट चुका है।

मुसोली और बसेड़ी के बीच देघाट वाली रोड ब्लॉक हो गई है।

वहीं इधर विकासखंड भिकियासैंण के भिकियासैंण-बाजन व भिकियासैंण-बासोट मोटर मार्ग के डिग्री काॅलेज के समीप भी मोटर मार्ग भारी भरकम मलवा आने से बंद है। दो दिन से काॅलेज के छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों को काॅलेज जाने में खूब परेशानी उठानी पड़ी। जान जोखिम में डालकर कॉलेज स्टाॅफ को कॉलेज में पहुंचना पड़ा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *