बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में अवैध सट्टा/जुआ गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
इस दौरान सददाम पुत्र अनवर अली, निवासी ख्वाजा कॉलोनी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 32 वर्ष को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन गत्ता एवं नकदी ₹1,510 बरामद की गई।
इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 217/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में —
1- कानि. महबूब आलम
2- कानि. सुनील कुमार मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल


















