लालकुआं पुलिस ने 109 पाउच कच्ची शराब (खाम) के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
नैनीतील। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में प्रकाश चंद्र (एसपी सिटी हल्द्वानी) के दिशा-निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल (क्षेत्राधिकारी लालकुआं) के पर्यवेक्षण तथा दिनेश फर्त्याल (प्रभारी निरीक्षक लालकुआं) के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
दिनाँक 2 सितम्बर 2025 को दौरान गश्त, आईटीबीपी के सामने झाड़ियों के पास लालकुआं से अभियुक्त प्रदीप मिरधा उर्फ एंथोनी पुत्र प्रफुल्ल मिरधा, निवासी विकास राजीव नगर, बंगाली कॉलोनी, लालकुआं को 109 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में —
1- कांस्टेबल तरुण मेहता
2- कांस्टेबल आनंदपुरी
3- कानि. संदीप राय मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल


















