महाकाल परिसर में शिव पार्वती का हुआ विवाह।

स्याल्दे/भिकियासैंण। महाकाल सेवा समिति भरसोली द्वारा आयोजित श्री लिंग पुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में चतुर्थ दिवस के मुख्य यजमान त्रिलोक सिंह पटवाल व उनकी धर्मपत्नी भगा देवी रही। उनके द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।

कथा व्यास नन्दा बल्लभ पन्त द्वारा कथा प्रसंग में शिव पार्वती विवाह का सुंदर वर्णन किया गया। कथा समाप्ति के पश्चात महिलाओं और भक्तों ने भजन कीर्तन के माध्यम से माहौल भक्तिमय हो गया।

सहयोग कर्ता के रुप में समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह डंगवाल, ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, महेन्द्र सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भिरकनी, बचें सिंह बंगारी, भैरव गिरी महाराज, गोपाल सिंह मैठानी, प्रयाग दत्त ढौंडियाल, खुशहाल सिंह बंगारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *