सल्ट पुलिस टीम ने 2 अभियुक्तों को उधम सिंह नगर जिले से किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 वारंटी अभियुक्तों को जसपुर से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना सल्ट पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट मुकदमा अपराध संख्या 01/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित दो अभियुक्त गौरव कुमार तथा अजय कुमार निवासी ग्राम निजामगढ़ जिला – उधम सिंह नगर को जसपुर जिला उधम सिंह नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश तथा कपिल कुमार शामिल हैं।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *