बारावफ़ात जुलूस को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में यातायात डायवर्जन प्लान लागू।

हल्द्वानी (नैनीताल)। दिनाँक 5 सितम्बर 2025 को बारावफ़ात (ईद-उल-मिलाद-उन-नवी) पर्व के उपलक्ष्य पर निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने शांति व सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने हेतु डायवर्जन एवं जीरो ज़ोन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन जुलूस प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व से लेकर जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

डायवर्जन प्लान —

● गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा की ओर समस्त वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

● रेलवे स्टेशन तिराहा/ताज चौराहा से बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

● मंगलपड़ाव से घास मंडी होते हुए बनभूलपुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

● तिकोनिया चौराहा/एस.डी.एम. कोर्ट तिराहा/प्रेम टाकीज से रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए ताज चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

● इन्द्रानगर फाटक से मण्डी गेट व मण्डी गेट से इन्द्रानगर फाटक की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

उक्त रुट से आवागमन करने वाले वाहन वाया आंवला गेट व तीनपानी फ्लाईओवर होकर अपना आवागमन सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *