सल्ट के खुमाड़ में शहीद वीरों को धनगड़ी पुल संघर्ष के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। खुमाड़ सल्ट के शहीद वीरों को नमन करने हेतु धनगड़ी पुल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल हमारे अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का माध्यम हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा प्रदान करते हैं। सभी ने वीर शहीदों को याद कर नमन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखण्ड जनकल्याण समिति/धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति सुनील टम्टा, राज्य आंदोलनकारी राजेन्द्र सिंह नेगी, मंगल सिंह, सुतान सिंह, सूर्या पटवाल, मान सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष घनानंद शर्मा वन पंचायत, आंदोलनकारी मनीष सुन्दरियाल, अमित रावत ग्राम प्रधान, गोपाल दत्त ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






















