लालकुआं पुलिस की टीम ने झपटमारी कर चोरी किए गए कान के कुंडल के साथ चोर को किया गिरफ्तार।
नैनीताल। दिनाँक 3 सितंबर 2025 को कोतवाली लालकुआं में वादिनी माला देवी पत्नी विनोद कुमार, निवासी स्लीपर फैक्ट्री झोपड़पट्टी, लालकुआं नैनीताल द्वारा तहरीर दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उसके कान के कुंडल चोरी कर लिए। इस तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में धारा 304 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना अपर उपनिरीक्षक दया किशन सती के सुपुर्द की गई।
इस मामले के सफल निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समाज को अपराध मुक्त बनाने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नैनीताल प्रकाश चंद्र द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकार लालकुआं के पर्यवेक्षण में और दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना स्तर पर उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह, प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, तथा अपर उपनिरीक्षक दया किशन सती के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के लगभग 40 से 50 सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर दिनाँक 6 सितंबर 2025 को अभियुक्त रोहित गुप्ता उर्फ ननिया पुत्र प्रेमपाल गुप्ता, निवासी लालकुआं नैनीताल, को स्लीपर फैक्ट्री के पास मैदान से एक जोड़ी पीले धातु के कान के कुंडल के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में –
1- उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह
2- अपर उपनिरीक्षक दया किशन सती
3- कांस्टेबल आनंद पुरी
4- कांस्टेबल तरुण मेहता मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






















