प्राथमिक विद्यालय देवायल के शिक्षक नागेन्द्र सिंह चौहान को मिला न्याय प्रेरणा शिक्षक सम्मान।

भिकियासैंण। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के शिक्षकों को न्याय प्रेरणा शिक्षक सम्मान दिया गया।

जिला न्यायालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अल्मोड़ा, चौखुटिया, द्वाराहाट, स्याल्दे व सल्ट के 43 शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सल्ट से यह पुरस्कार राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र सिंह चौहान को दिया गया।

प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने बताया कि शिक्षक दिवस पर गुरु शक्ति न्याय शक्ति ज्ञान से न्याय की ओर अभियान के तहत शिक्षकों का चयन कर उन्हें यह सम्मान दिया गया।

उनको इस सम्मान दिए जाने पर सल्ट क्षेत्र के शिक्षकों व राजनैतिक संगठनों ने ढेर सारी शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *