एबीवीपी स्याल्दे के नगर मंत्री बने शुभम।
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रानीखेत के स्याल्दे नगर की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी राहुल बिष्ट द्वारा नवीन कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

घोषित नगर कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया:
1- नगर मंत्री – शुभम
2- नगर सहमंत्री – तनुजा, भास्कर बिष्ट
3- नगर संयोजक S.F.S. – नेहा
4- नगर सह संयोजक S.F.S – मनीषा
5- नगर संयोजक S.F.D. – मोनिका
6- नगर सह संयोजक S.F.D – पायल
7- नगर संयोजक राष्ट्रीय कला मंच – कविता
8- नगर सह संयोजक राष्ट्रीय कला मंच – हिमानी
9- नगर संयोजक खेलो भारत – शोभा भंगारी
10- नगर सह संयोजक खेलो भारत – हर्षिता गोस्वामी
11- नगर कार्यकारिणी सदस्य – कल्पना, प्रिया बिष्ट

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री एबीवीपी रानीखेत गीतांशु जोशी, प्रांत सह संयोजक खेलो भारत राहुल बिष्ट द्वारा छात्रों को संगठन की रीति-नीति व इतिहास से अवगत कराया गया। साथ ही सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गई।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






















