एबीवीपी भतरौंजखान के नगर मंत्री बने रवीन्द्र।

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रानीखेत के भतरौंजखान नगर की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी राहुल बिष्ट द्वारा नवीन कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

घोषित नगर कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया:

1- नगर मंत्री – रवीन्द्र
2- नगर सहमंत्री – शीतल पंत, दीपिका पंत
3- नगर संयोजक S.F.S. – कविता
4- नगर सह संयोजक S.F.S – तनुजा
5- नगर संयोजक S.F.D. – निर्मला
6- नगर सह संयोजक S.F.D – वैशाली
7- नगर संयोजक राष्ट्रीय कला मंच – जगमोहन
8- नगर सह संयोजक राष्ट्रीय कला मंच – पूनम
9- नगर संयोजक खेलो भारत – दीपक करगेती
10- नगर सह संयोजक खेलो भारत – निशा करगेती
11- नगर कार्यकारिणी सदस्य – धर्मेंद्र कुमार, विकास कोहली

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री एबीवीपी रानीखेत गीतांशु जोशी, प्रांत सह संयोजक खेलो भारत राहुल बिष्ट द्वारा छात्रों को संगठन की रीति-नीति व इतिहास से अवगत कराया गया। साथ ही सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गई।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल