भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष भूपाल सिंह रौतेला के पिता पूर्व सेवानिवृत्त अध्यापक का हुआ निधन।

भिकियासैंण। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष भिकियासैंण के भूपाल सिंह रौतेला के पूज्य पिता नगर पंचायत भिकियासैंण के वार्ड 4 के धूरा निवासी चन्द्र सिंह रौतेला उम्र 81 वर्ष के अचानक निधन हो जाने पर उनका आज रामगंगा नदी के त्रिवेणी शमशान घाट पर अन्तिम संस्कार किया गया।

ज्येष्ठ पुत्र भूपाल सिंह रौतेला, छोटा पुत्र जगतपाल सिंह रौतेला व हरीश रौतेला ने चिता को मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय रौतैला हँसमुख व व्यवहार कुशल व मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन पर विधायक रानीखेत डाॅक्टर प्रमोद नैनवाल के साथ ही सभी भाजपाईयों, नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनैतिक संगठनों ने दु:ख जताया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल