अवैध नशे की खेती पर तहसील द्वाराहाट के कई गाँवो में भांग की खेती की नष्ट।

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा जिले के अंतर्गत अवैध भांग की खेती एवं नशे के संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के क्रम में तहसील द्वाराहाट अंतर्गत उप तहसील जालली के ग्राम निरकोट, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र जैतोली में भांग की खेती को नष्ट किया गया।

इसके लिए तहसीलदार द्वाराहाट के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें राजस्व निरीक्षक जालली, राजस्व उपनिरीक्षक जैतोली, राजस्व उपनिरीक्षक तकुल्टी के साथ ही होमगार्ड एवं पीआरडी के जवान शामिल थे।

टीम द्वारा 09 सितम्बर 2025 को ग्राम अंतर्गत जाकर विभिन्न जगहों पर हो रही भांग की फसल को नष्ट किया गया। इस कर्यवाही में लगभग 8 से 10 नाली भूमि पर हो रही भांग की फसल को नष्ट किया गया।

वहीं ग्रामवासियों को भांग की खेती अवैध रुप से करने पर होने वाली वैधानिक कर्यवाही से अवगत कराते हुए जागरुक किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान निरकोट नन्द किशोर पाठक भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *