हल्द्वानी में ऑटो-टुकटुक संचालकों की मनमानी, पुलिस खामोश।
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में ऑटो और टुकटुक संचालकों की मनमानी से आमजन परेशान हैं। बिना यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के कई चालक सड़कों पर बेखौफ वाहन चला रहे हैं। तय किराए की जगह यात्रियों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
स्थिति यह है कि चालक किसी भी मार्ग पर बिना नियमों की परवाह किए वाहन दौड़ा देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
शहरवासियों का कहना है कि परिवहन विभाग और पुलिस की चुप्पी से चालकों के हौसले बुलंद हैं। न तो किराए की सूची प्रदर्शित की जाती है और न ही यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाता है।
आमजन ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल सख्ती बरते, सभी ऑटो-टुकटुक चालकों के लिए यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड अनिवार्य करें तथा किराए की दरें सार्वजनिक की जाएं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल
















