नैनीताल पुलिस का रामनगर में सतत सत्यापन अभियान जारी।
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार रामनगर क्षेत्र में आज सुबह से ही व्यापक सत्यापन अभियान जोरों पर चल रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गली-गली, घर-घर जाकर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस टीम लगातार इलाके के विभिन्न हिस्सों में जाकर नागरिकों से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रही है, ताकि बाहरी व्यक्तियों की पहचान की जा सके और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
नैनीताल पुलिस का संदेश है –
✅ सतर्क रहें,
✅ सहयोग करें,
✅ संदिग्ध लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल
















