नगर पंचायत भिकियासैंण में रामलीला महोत्सव का आगाज़ मंगलवार से हुआ शुरु।
भिकियासैंण। नगर पंचायत में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया।
युवा रामलीला समिति भिकियासैंण द्वारा आयोजित इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार से हो गई है।
पहले दिन गणेश वंदना के साथ राम जन्म का मंचन किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत भिकियासैंण दीपक बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर रिबन काट कर रामलीला का प्रथम दिवस का उद्घाटन किया।
इस मौके पर अध्यक्ष रामलीला कमेटी भिकियासैंण हिमांशु बिष्ट, रामलीला के निर्देशक दिनेश उप्रेती, गोपाल बिष्ट, वार्ड सदस्य संजय बंगारी, पार्वती देवी, नीमा जीना, भावेश बिष्ट, पुष्कर बंगारी, पंकज बिष्ट, प्रहलाद बिष्ट, पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश मिश्रा, पान सिंह जीना, दरबान बिष्ट, प्रताप सिंह, हरीश सिंह बंगारी, संजय बिष्ट, आनन्द नाथ, बिरेन्द्र सिंह, उप्रेती, मनोज शर्मा, दीपा पालीवाल आदि भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल








