महिला कोतवाली और थाना सल्ट ने चलाया जागरुकता अभियान।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस द्वारा स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाकर सभी को जागरुक किया गया। महिला कोतवाली ने छात्र-छात्राओं को और महिलाओं को साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारियां दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के थाना, चौकी प्रभारियों को स्कूलों, काॅलेजों, नगर, कस्बों ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उप नि. तनुजा हयांकी, महिला कानि. इंद्रा भट्ट जोशी, महिला कानि. द्रौपदी सुयाल द्वारा एसएसबी कैंपस अल्मोड़ा में निवासरत महिलाओं को व थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय पॉलटैक्निक सल्ट के छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला एवं बाल अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, नवीन कानूनों, यातायात के नियमों के संबंध मे विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे डायल 112, साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल







