डिग्री कॉलेज मानिला में निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों ने ली शपथ।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा के निर्देशन में छात्रसंघ चुनाव शान्तिपूर्ण तरीके से निर्विरोध संपन्न हुए।
24 सितंबर 2025 को संपन्न हुई नामांकन प्रक्रिया में केवल चार प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों हेतु नामांकन दाखिल किया।
नामांकन जांच के उपरांत सभी वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सौरव मेहता, सचिव पद हेतु दीक्षा बवाड़ी, कोषाध्यक्ष पद हेतु संतोषी भट्ट तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु ललित सिंह निर्विरोध विजयी घोषित हुए।
सभी निर्विरोध निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को आज शनिवार को प्रातः 10:30 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एस. यादव द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहणोपरांत निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य ने बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा ने छात्रसंघ चुनाव 2025-26 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारीगणों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल








