जश्न में जुर्म नहीं — दीपावली पर्व को लेकर SSP नैनीताल के सख्त निर्देशों के बाद मुखानी पुलिस ने 04 जुआरी दबोचे, ₹37,500 नकद किए बरामद।
हल्द्वानी (नैनीताल)। दीपावली पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध नशा तस्करों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश चंद जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस टीम ने क्षेत्र के विक्टोरिया नंबर 01, गैर वैशाली क्षेत्र से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है –
1- दिनेश बिष्ट, पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट, निवासी विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली, थाना मुखानी, जिला नैनीताल
2- विपिन चंद्र कांडपाल, पुत्र स्व. गोविंद बल्लभ कांडपाल, निवासी विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली, नियर चोफला, थाना मुखानी, जिला नैनीताल
3- देवेंद्र सिंह, पुत्र सुबोध कुमार, निवासी गैस गोदाम रोड, भूमिया मंदिर के पास, थाना मुखानी, जिला नैनीताल
4- हरीश चंद्र तिवारी, पुत्र भोला दत्त तिवारी, निवासी तिवारी कॉलोनी, विक्टोरिया नंबर 1, गैर वैशाली, थाना मुखानी, जिला नैनीताल
पुलिस टीम ने मौके से 52 ताश के पत्ते और ₹37,500/- नकद बरामद किए। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मुखानी में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में:
● उ.नि. वीरेंद्र चंद, प्रभारी चौकी आरटीओ
● कांस्टेबल सुरेश देवड़ी
● कांस्टेबल बलवंत सिंह
● कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














