संकुल स्तर पर सामाजिक विज्ञान महोत्सव हुआ आयोजित — बच्चों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एससीईआरटी उत्तराखंड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में संकुल केंद्र बासोट में सामाजिक विज्ञान महोत्सव 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा मंचस्थ अतिथियों — प्रधानाचार्या कुसुम भट्ट, संकुल समन्वयक ठाकुर पाल सिंह, कंचना वर्मा, मणिका पाठक और एम. रजा — का बैज लगाकर स्वागत करते हुए किया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन:
इस अवसर पर इंटर कॉलेज बासोट की प्रधानाचार्या कुसुम भट्ट ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, ब्लॉक और जिले का नाम रोशन करें।

संकुल समन्वयक ठाकुर पाल सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी और सामाजिक विज्ञान महोत्सव के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रतियोगिताओं में सहभागिता:
इंटर कॉलेज बासोट, रा.बा.उ.मा.वि. बासोट और रा.उ.प्रा.वि. सीम के विद्यार्थियों ने विद्यालय स्तर पर चयनित होकर संकुल स्तर पर प्रतिभाग किया।

मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता:
● इंटर कॉलेज बासोट से अमित
● रा.बा.उ.मा.वि. बासोट से कु. दीपा
● रा.उ.प्रा.वि. सीम से मोहित

सामाजिक विज्ञान सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता:
● इंटर कॉलेज बासोट से सौरभ सिंह
● रा.बा.उ.मा.वि. बासोट से कु. जानवी
● रा.उ.प्रा.वि. सीम से कु. वंदना शर्मा

भाषण प्रतियोगिता:
● इंटर कॉलेज बासोट से मोहित
● रा.बा.उ.मा.वि. बासोट से कु. याशिका
● रा.उ.प्रा.वि. सीम से कु. कविता

सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और सामाजिक विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ब्लॉक स्तर के लिए चयन:
ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी इस प्रकार हैं —
● मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता: कु. दीपा (कक्षा 8, रा.बा.उ.मा.वि. बासोट)
● भाषण प्रतियोगिता: मोहित (कक्षा 7, इंटर कॉलेज बासोट)
● सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता: कु. जानवी (कक्षा 6, रा.बा.उ.मा.वि. बासोट)

पुरस्कार वितरण:
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को संकुल समन्वयक ठाकुर पाल सिंह द्वारा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए।
साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गई।

निर्णायक मंडल और सहयोग:
इन प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में कंचना वर्मा, मणिका पाठक, ज्योत्स्ना बिष्ट, ठाकुर पाल सिंह, कृपाल सिंह शीला, दिग्पाल सिंह और एम. रजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

सामाजिक विज्ञान महोत्सव का संचालन एवं अभिलेखीकरण कृपाल सिंह शीला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षक ताजदार अंसारी और सुरेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *