काठगोदाम पुलिस ने 7.79 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनाँक 24 अक्टूबर 2025 को थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं नशे की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान नगर निगम इंटर कॉलेज से पहले खंडहर के पास माला काठगोदाम क्षेत्र से पुलिस टीम ने मोहम्मद फईम पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी इंदिरा कॉलोनी, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल, को 7.79 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या–136/2025, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में:
● उप निरीक्षक दिलीप कुमार
● उप निरीक्षक नीतू सिंह
● कांस्टेबल भानु प्रताप शामिल रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















