काठगोदाम पुलिस ने मानसिक रुप से अस्वस्थ बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार ने जताया आभार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। काठगोदाम पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक लापता बालिका को उसके परिजनों से सकुशल मिलाया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।
दिनाँक 04 नवंबर 2025 को वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान काठगोदाम पुलिस को लगभग 14-15 वर्षीय एक बालिका नारीमन तिराहा काठगोदाम क्षेत्र में अकेले घूमती हुई मिली। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम सुहानी और पिता का नाम नरेश बताया, लेकिन सही पता नहीं बता सकी। पुलिस को बालिका मानसिक रुप से अस्वस्थ प्रतीत हुई। सुरक्षा के दृष्टिगत उसे नारी निकेतन हल्द्वानी में रखा गया।
बालिका के परिजनों की तलाश के लिए पुलिस ने लगातार प्रयास किए। अथक प्रयासों के बाद 07 नवंबर 2025 को बालिका के परिजनों का पता लगाया गया। इसके बाद सुहानी को उसकी माता जयवंती देवी पत्नी स्व. नरेश और भाई अमित कश्यप, निवासी पीलीभीत, थाना सुगड़ी, उत्तर प्रदेश के सुपुर्द किया गया।
बालिका के परिजनों ने काठगोदाम पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






