डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय, भिकियासैंण में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर रचनात्मक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय, भिकियासैंण में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर पोस्टर एवं ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में तथा भौतिक विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ. इंदिरा के संयोजन में संपन्न हुई।
ऐपण प्रतियोगिता में –
● प्रथम स्थान: दीपा नैलवाल (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
● द्वितीय स्थान: सोनाक्षी (बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर)
● तृतीय स्थान: ज्योति (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में –
● प्रथम स्थान: सुषमा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
● द्वितीय स्थान: दीपा नैलवाल (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
● तृतीय स्थान: गायत्री (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी एवं डॉ. सुभाष चंद्र शामिल रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षण स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






