स्काउट-गाइड का सर्वोच्च सम्मान: दिगम्बर दत्त फुलोरिया को एलटी स्काउट विंग ‘बीट्स ओनरेबल चार्ज’ प्राप्त।
अल्मोड़ा। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) दिगम्बर दत्त फुलोरिया को स्काउटिंग के क्षेत्र में सर्वोच्च प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद एलटी स्काउट विंग, पछमढ़ी का बीट्स ओनरेबल चार्ज 25 नवम्बर 2025 को प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि मिलने पर ब्लॉक संस्था स्काउट हवालबाग सहित जिलेभर में हर्ष व्यक्त किया गया तथा इसे स्काउट-गाइड संगठन की मजबूती के लिए मील का पत्थर बताया गया।
दिगम्बर दत्त फुलोरिया माध्यमिक शिक्षा विभाग, अल्मोड़ा के प्रथम शिक्षक एवं उत्तराखंड के द्वितीय एलटी स्काउट शिक्षक प्रशिक्षक बने हैं। साथ ही वे स्काउट संस्था की राष्ट्रीय प्रशिक्षक टीम का हिस्सा भी बन गए हैं।
जिलेभर के अधिकारियों ने दी बधाई:
इस उपलब्धि पर जिला स्काउट-गाइड संस्था, मुख्यायुक्त एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक/बेसिक), खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता (हवालबाग), पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, डॉ. गिरिजा भूषण जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय जोशी, जे.पी. सिलोडी, सलाहकार हर्षवर्धन शुक्ला, संरक्षक सुजान बुटोला, महासचिव हरीश चन्द्र गैरोला, कैलाश पांडे, प्रताप सिंह नेगी तथा अल्मोड़ा के अनेक शिक्षक—कर्मचारी साथियों ने खुशी व्यक्त की और शुभकामनाएँ दी।
दिगम्बर दत्त फुलोरिया ने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षकों का जताया आभार:
बीट्स ओनरेबल चार्ज पत्र मिलने पर दिगम्बर दत्त फुलोरिया ने राष्ट्रीय मुख्यालय के मुख्य प्रशिक्षक, पछमढ़ी (म.प्र.) के डिप्टी डायरेक्टर एस.एस. राय, जी-काउंसलर डॉ. विनोद कुमार तिवारी (छत्तीसगढ़), मेंटर डॉ. गिरिजा भूषण जोशी, प्रदेश व जिला स्काउट-गाइड संस्था का विशेष आभार व्यक्त किया।
संगठन पदाधिकारियों ने भी व्यक्त की खुशी:
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, जनपद अल्मोड़ा के वरिष्ठ पदाधिकारी पी.एस. बोरा, गोकुल मेहता, रमेश पांडेय, महेंद्र सिंह गुसाईं (संरक्षक मंडल), महेश आर्य (उपाध्यक्ष), सचिव गणेश भंडारी, कार्यालय सचिव दीपक तिवारी, संगठन सचिव डी.के. जोशी, संगठन सचिव राजेन्द्र लटवाल, कोषाध्यक्ष संजय जोशी, संयुक्त सचिव तारा सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव भगवत सिंह सतवाल तथा ऑडिटर दीपशिखा मेलकन्या सभी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।



