जिला स्तरीय गणित मेला–2025 रुद्रपुर में हुआ संपन्न, प्रतिभागी छात्रों ने दिखाया गणितीय कौशल।

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उधम सिंह नगर द्वारा सेमिनार हॉल रुद्रपुर में वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत द्वितीय जिला स्तरीय गणित मेला–2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य द्वारा की गई।

कार्यक्रम में खटीमा विज्ञान समन्वयक निर्मल न्योलिया के निर्देशन में विकासखंड से चयनित विद्यार्थियों ने टीम प्रभारी रत्नाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की गणितीय समझ को परखने हेतु गणित क्विज़, विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन जनपद समन्वयक कौशलेंद्र त्रिपाठी द्वारा गठित फैकल्टी सदस्यों ने किया।

मेले में जूनियर वर्ग के अंतर्गत 21 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विभिन्न चरणों में संपन्न गतिविधियों के आधार पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की भूमिका वत्सल (कक्षा 8) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा की अनोखी सिंह सोरेन (कक्षा 10) ने द्वितीय स्थान व आकांक्षा (कक्षा 10) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के आरंभिक सत्र में प्राचार्य गीता किरण ने विद्यार्थियों के गणितीय प्रदर्शन देख कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। सभी छात्रों का मार्गदर्शन विद्यालय की गणित शिक्षिका अदिति वर्मा द्वारा किया गया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रसाद कुशवाहा, प्रमोद कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडेय, हरीश लाल आर्य, हौसला प्रसाद, डॉ. अच्युत कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, हेमलता पाठक, अनिल राठौर, दीपिका, पिंकी सिंह, स्मृति मंडल, पूजा भट्ट, ममता सोरारी, महेश भट्ट, ललित मोहन, कमला जोशी आदि ने बधाई दी।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *