हल्द्वानी पुलिस की नशा विरोधी कार्रवाई — स्मैक और चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी और थाना मुखानी पुलिस ने दो अभियुक्तों को स्मैक व चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

अभियान की निगरानी एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार द्वारा की गई। उनके पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

🔹 कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई:
दिनाँक 05 दिसम्बर 2025 को माँ पूर्णागिरी विहार कॉलोनी, टीपी नगर क्षेत्र में पुलिस ने अभियुक्त राजेश पाण्डेय उर्फ रामा पुत्र स्व. बल्लभ पाण्डेय, उम्र 32 वर्ष, निवासी CMT कॉलोनी, डहरिया, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल को 5.48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में:
● उ.नि. मनोज कुमार (चौकी टीपी नगर)
● हे.कानि. दिगम्बर दत्त सनवाल
● कानि. अनिल टम्टा शामिल रहे।

🔹 थाना मुखानी पुलिस की कार्रवाई:
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सुमित गंगवार पुत्र विजयपाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी जज फार्म, थाना मुखानी, जिला नैनीताल को 147 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में:
● उ.नि. राजेंद्र सिंह
● कांस्टेबल रविंद्र खाती
● कांस्टेबल धीरज सुगड़ा शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *