SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं मैदान में; पुलिस बल को फ्रंट से लीड करते हुए।
सरकारी कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 17 से अधिक लोग गिरफ्तार, 136 लोगों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्यवाही।
नैनीताल। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निर्णय के बाद शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संभावित उपद्रवियों के विरुद्ध पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। 17 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 136 लोगों के विरुद्ध भारी धनराशि पर मुचलका पाबंद की कार्यवाही की गई।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:
● जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग
● संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती
● संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी
● सोशल मीडिया पर पैनी नजर
● अवांछनीय तत्वों की लगातार चेकिंग
● बिना पहचान पत्र तथा अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ
● एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही जारी
वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा:
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी जीआरपी अरुणा भारती, एसपी रेलवे पी.के. श्रीवास्तव, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, इंस्पेक्टर बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, इंस्पेक्टर एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला।
जनता से अपील:
एसएसपी नैनीताल ने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि —
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों तथा अनर्गल बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।



